फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: The game of hide and seek continues between the clouds and the sun in the sky.

मौसम : आसमान में बादल व सूर्य के बीच चलता रहा आंख-मिचौली का खेल

Fri, 05 Jul 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Weather: The game of hide and seek continues between the clouds and the sun in the sky.
सोनीपत। जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, लेकिन जिलावासियों को बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर छाए घने काले बादल एक बार फिर बारिश की आस जगाकर चले गए। दोपहर को कुछ देर हुई हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 08 जुलाई तक जिले के अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में इस बार मानसून 28 जून को ही एक्टिव हो गया था। एक सप्ताह से जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश तो हो रही है, लेकिन व्यापक तौर पर पूरे जिले में एक साथ अब तक नहीं हुई। शुक्रवार को जिले में सुबह से ही आसमान में बादल व सूर्य के बीच आंख मिचौली जारी रही। दोपहर को सोनीपत व राई क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई। उसके बाद दिनभर उमस के कारण लोग परेशान रहे। दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर औसतन 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन

धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार
कृषि विभाग ने जिले में 90 हैक्टेयर भूमि में धान की रोपाई व बिजाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान धान रोपाई प्रक्रिया में जुटे हुए है। अब तक जिले में व्यापक स्तर पर बारिश नहीं हुई है। जिस कारण धान रोपाई का काम भी धीमा है। किसान धान रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि विभाग मौसम की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। किसानों को मौसम की परिस्थितियों के बारे में सूचनाएं व गाइडलाइन जारी की गई है। किसानों का आह्वान किया गया है कि वह कपास के खेत में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे आगामी तीन दिन तक जिले के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed