फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Sunny since morning, chances of rain today

मौसम : सुबह से खिली धूप, आज बारिश के आसार

Wed, 22 Jan 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Weather: Sunny since morning, chances of rain today
सोनीपत। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। इससे जिले के अधिकतम बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


लगातार देरी से चल रही ट्रेन

धूप खिलने से भले ही कोहरा छंट गया हो, लेकिन ट्रेनों का परिचालन अभी पटरी पर नहीं लौटा है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। दो सवारी गाडिय़ां रद्द रही तो लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे तक की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 01:30 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 00:32 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 01: 05 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 03:00 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 01:33 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 02:00 घंटे, 20433 जम्मू मेल 1:10 घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस 01:30 घंटे, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 02:35 घंटे की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। ऐसे में बुधवार व वीरवार को बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed