फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Cloudy in the afternoon, drizzle in the evening

मौसम : दोपहर बाद छाए बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

Tue, 27 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Aug 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Weather: Cloudy in the afternoon, drizzle in the evening
सोनीपत। जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने लोगों को आंशिक राहत दी। मौसम में आए परिवर्तन से जिले के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट, जबकि न्यूनतम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी चार दिन तक बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार सुबह से ही धूप खिली हुई थी। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान पर हल्के बादल छाने लगे। बादलों व धूप के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। शाम को कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। शाम को 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन से सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



धान उत्पादक किसानों को बारिश का इंतजार
सोमवार दोपहर बाद मौसम में आए परिवर्तन से धान उत्पादक किसानों को अच्छी बारिश की आस जगी थी। हालांकि आसमान पर बादल तो छाए, लेकिन बारिश की आस जगाकर वापस लौट गए। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती है तो धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होती, वहीं किसानों का सिंचाई का खर्च बचेगा।

वर्जन

-मौसम में आए परिवर्तन से जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल सकेगी।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed