{"_id":"6a0772f1334ebe4eb00ccc47","slug":"we-will-not-let-any-farmers-crop-get-spoiled-due-to-waterlogging-induraj-narwal-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154016-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जलभराव से किसी किसान की फसल खराब नहीं होने देंगे-इंदुराज नरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जलभराव से किसी किसान की फसल खराब नहीं होने देंगे-इंदुराज नरवाल
विज्ञापन
गोहाना। विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र में किसी भी किसान की फसल को जलभराव से खराब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग को पहले से पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गोहाना स्थित सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ड्रेनों की सफाई और बारिश के मौसम की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की करीब 36 ड्रेनों की सफाई चल रही है जिसमें अब तक लगभग 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 20 जून से पहले सभी ड्रेनों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्राई ड्रेन नंबर-3 की सफाई तेज करने के लिए मुंडलाना गांव में मंगलवार से एक अतिरिक्त मशीन भी लगाई जाएगी। बैठक में फ्लड एजेंडा के कार्यों पर भी चर्चा हुई। पिछले साल करीब 20 गांवों से 50 प्रस्ताव भेजे गए थे जिनमें सरकार ने 5 कार्य मंजूर किए हैं। विधायक ने अधिकारियों को मंजूर काम तय समय में पूरा करने और जरूरत वाले क्षेत्रों से नए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मैकेनिकल विभाग को सभी फ्लड साइटों की पहचान कर बारिश से पहले तैयारी पूरी करने को कहा गया। विधायक ने बताया कि विभाग के पास अभी 80 पंपसेट हैं, जबकि जरूरत ज्यादा है। इसके लिए 50 अतिरिक्त पंपसेट की मांग सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए।
अमृत सरोवर योजना के तहत क्षेत्र के 28 तालाबों में से 11 तालाब मंजूर हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन पर 40 से 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। विधायक ने बारिश से पहले सभी तालाबों का काम पूरा करवाने और निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में एक्सईएन प्रशांत, एक्सईएन राजेश भारद्वाज, एक्सईएन गुलशन, एसडीओ अक्षय, प्रियव्रत, कुलदीप, परमजीत, योगेश, विशाल सहित विभाग के अधिकारी और जेई मौजूद रहे।