{"_id":"6877ffa218a52be0cb02739a","slug":"water-supply-was-halted-in-the-sectors-in-the-morning-due-to-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139429-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मांगों को लेर सुबह सेक्टरों में ठप रखी पानी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मांगों को लेर सुबह सेक्टरों में ठप रखी पानी सप्लाई
Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में धरना स्थल पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स
सोनीपत। मांगों को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में कार्यरत कौशल रोजगार निगम और हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सेक्टरों की पेयजल आपूर्ति ठप कर दी। एचएसवीपी के सेक्टर 7, 8, 12, 13, 14, 15 व 23 की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सेक्टरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पानी की मांग को लेकर सेक्टरवासी एचएसवीपी के कार्यालय के चक्कर लगाते रहे।
बुधवार दोपहर में एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता पवन कुमार ने यूनियन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। शिष्टमंडल में शामिल सात पदाधिकारियों ने अपनी मांगें रखीं। कार्यकारी अभियंता ने कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की मंजूरी 31 जुलाई तक बढ़ाने का पत्र दिया।
शेष अप्रूवल शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों पर भी सहमति जताई, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर शाम को पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी। इसके बाद सेक्टरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने बताया कि कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की लंबित अप्रूवल जारी करने, जाॅब सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार को वाटर सप्लाई पूर्ण रूप से बंद कर दी और सीवर लाइन भी बाधित रही।
कार्यकारी अभियंता ने जॉब सुरक्षा का मामला भी सरकार व कौशल रोजगार निगम द्वारा प्रक्रिया में चल रहा है। शीघ्र ही पत्र जारी कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने छोटी-छोटी मांगों को स्वीकार किया। 48 कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि 3 अगस्त तक आगामी अप्रूवल और जाॅब सुरक्षा गारंटी का पत्र जारी नहीं हुआ। कैशलेस मेडिकल सुविधा और पहचान पत्र नहीं बनाए गए तो 4 अगस्त को दोबारा से एचएसवीपी के सभी सेक्टरों की वाटर सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था बंद करके हड़ताल करेंगे।