फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water has not reached the tail of Juaan Minor for eight years

Sonipat News: आठ वर्षों से जुआं माइनर के टेल तक नहीं पहुंचा पानी

Fri, 03 Jul 2026 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jul 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Water has not reached the tail of Juaan Minor for eight years
फोटो: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम अमित कुमार के समक्ष माइनर में पानी नहीं पहुंचने की समस्या रखत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। जुआं माइनर में वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान क्षेत्र के किसानों ने वीरवार को एसडीएम अमित कुमार से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि करीब आठ वर्ष से माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
किसानों ने कहा कि यदि टेल तक पानी नहीं पहुंचेगा तो खेती कैसे करेंगे। उनका परिवार क्या खाएगा। किसान राजकुमार सुधीर, रामफल, संजीत व धर्मसिंह ने बताया कि जुआं माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह सिल्ट जमा है तो झाड़ियां भी उगी हुई हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पानी बीच रास्ते में ही रुक जाता है और टेल तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने एसडीएम से स्वयं मौके पर आकर माइनर की स्थिति देखने की अपील की। किसानों का आरोप था कि वे जब भी इस समस्या की शिकायत करते हैं तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से फोन आ जाता है कि शिकायत क्यों की सफाई करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केवल खानापूर्ति होती है। कुछ ही दूरी तक सफाई कर मामले को निपटा दिया जाता है। नतीजतन वर्षों बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच सका है। किसानों ने मांग की कि जुआं माइनर की पूरी लंबाई में प्रभावी ढंग से सफाई कराई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचे।

एसडीएम अमित कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

फोटो: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम अमित कुमार के समक्ष माइनर में पानी नहीं पहुंचने की समस्या रखत

फोटो: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम अमित कुमार के समक्ष माइनर में पानी नहीं पहुंचने की समस्या रखत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed