फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water from the surrounding area fills up in the Shani Mandir underpass: DC

शनि मंदिर अंडरपास में आसपास का भरता है पानी : डीसी

Mon, 25 Aug 2025 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Water from the surrounding area fills up in the Shani Mandir underpass: DC
फोटो 03: सोनीपत में शनिमंदिर के पास रेलवे अंडरब्रिज में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते उपायुक्त
सोनीपत। शनि मंदिर रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान आस-पास का पानी आ जाता है। इससे हादसा होने का डर रहता है। ऐसे में यहां पर 24 घंटे के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह जानकारी उपायुक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होते ही यह कर्मचारी तुरंत यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अडरपास का इस्तेमाल न करने की जानकारी देते हैं। डीसी सोमवार को शनि मंदिर अंडरपास को देखने के पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि शनि मंदिर रेलवे अंडरपास शहर का काफी व्यस्त रास्ता है। इस अंडरपास के आस-पास की कॉलोनियों से बारिश का पानी यहां पर इकट्ठा होता है। ऐसे में यहां कई बाहर वाहन डूब चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों के साथ अंडरपास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि शनि मंदिर के अंडरपास में पानी भरने पर लोगों को कोई समस्या न आए इसके लिए नगर निगम ने आवश्यक प्रबंध कर रखे हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने शनि मंदिर अंडरपास पर हर समय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो पंप लगाकर जल्द ही पानी निकालते हैं। आसपास कोई कूड़ा न डाले इसके लिए भी यहां बोर्ड लगाकर जानकारी दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed