{"_id":"682cda9565655356d601895d","slug":"water-did-not-come-to-gurukul-locality-for-four-days-people-expressed-anger-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136892-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार दिन से गुरुकुल मोहल्ले में नहीं आया पानी, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार दिन से गुरुकुल मोहल्ले में नहीं आया पानी, लोगों ने जताया रोष
Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के खरखौदा स्थित गुरुकुल मोहल्ले में पानी नहीं आने पर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ
खरखौदा। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत भी होने लगी है। जलापूर्ति का न केवल शेड्यूल बिगड़ रहा है, बल्कि शिकायतों पर भी जन स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। दिल्ली मार्ग पर गुरुकुल वाले मोहल्ले में पाइपलाइन का वॉल्व खराब होने की वजह से चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया ।
दिलबाग, मुनीश, अंकित, मुकेश, विक्रम, मामचंद, सुंदर सैनी व राहुल ने बताया कि शनिवार को उनके मोहल्ले में पानी सप्लाई करने वाली पेयजल पाइप लाइन का वॉल्व खराब हो गया था। इसकी सूचना जन स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, मगर अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों ने आरोप लगाया कि गर्मी में एक दिन भी पानी के बगैर रहा नहीं जा सकता है, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण चार दिन से वह परेशान हैं। ऐसी स्थिति में टैंकरों से भी पानी मुहैया करवाया जा सकता था, लेकिन विभाग की तरफ से यह जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें नहर के पास लगे नलकूप से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है, जबकि गर्मी में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा पानी चाहिए। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग से पानी मुहैया करवाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि लंबे समय से न केवल पाइप लाइन लीक है, बल्कि नालों की दीवार टूटी होने से वॉल्व के मैनहोल में दूषित पानी आता है। जो पाइप के माध्यम से उनके घरों में पहुंचता है, लेकिन शिकायत देने के बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में जब एसडीओ से बार-बार संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।