फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   water crisis, dharna, protest

पेयजल किल्लत से परेशान देवनगर व जवाहर नगर के लोगों ने दिया धरना, कोट मोहल्ला के लोगों का प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
water crisis, dharna, protest
सोनीपत। पेयजल किल्लत होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने नगर निगम कार्यालय में सोमवार को धरना देकर निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। वहीं दूसरी ओर कोट मोहल्ला, जमालपुरा के लोगों ने निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर के साथ कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम अधिकारी पेयजल सप्लाई करने में नाकाम हो साबित हो गए है। अधिकारी जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। गर्मी में पानी के बिना लोगों का घरों रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कोट मोहल्ला, जमालपुरा के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में करीब 7 घंटे पानी की पानी की आपूर्ति होती है और इस वार्ड के साथ ही वार्ड-11 लगता है, लेकिन कुछ लोग एक साजिश के तहत वार्ड-2 की आपूर्ति बंद करवाकर वार्ड-11 में करते हैं, क्योंकि वहां से भाजपा का पार्षद है, लेकिन वार्ड-2 क्षेत्रवासियों के हिस्से का पानी भी निगम अधिकारी वार्ड-11 में आपूर्ति कर रहे हैं। इसके चलते निगम कार्यालय में नगर निगम कमिश्नर से लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। जिसमें कमिश्नर जगदीश शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई जरूर की जाएगी, लेकिन पीछे से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वहीं देवनगर व सुभाष नगर के लोगों ने पार्षद अतुल जैन के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान राममेहर मनोज, रामसिंह का कहना है कि पिछले एक महीने से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण कालोनियों में बुजुर्ग व बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। पहले ही लोग बिजली के अघोषित कट लगातार लगने से परेशान हैं। दूसरी तरफ दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर वह निगम कार्यालय में कई बार शिकायत कर चुके हैं, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आयुक्त जगदीश शर्मा ने लोगों की शिकायत सुनकर समस्या को जल्द से जल्द हाल करवाने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed