{"_id":"66a2e2430d34728fcb0a017b","slug":"warned-if-demands-are-not-met-employees-will-gherao-the-chief-ministers-residence-sonipat-news-c-197-1-snp1008-121909-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चेताया...मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चेताया...मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी
Fri, 26 Jul 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला इकाई ने कर्मचारियों की लंबित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लघु सचिवालय के गेट पर रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार राहुल बूरा को मांगपत्र सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज व संचालन सचिव रामप्रसाद ने किया। प्रदेश मुख्य सलाहकार धर्मबीर शर्मा, प्रदेश उप प्रधान ईश्वर दहिया, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा, एआईयूटीयूसी प्रदेश महासचिव हरिप्रकाश ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया है, लेकिन समाधान नहीं हो सका। इससे पहले कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय स्थित जलघर पर एकत्रित होकर रोष जताते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। संगठन ने सरकार से मांग की, कि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 11 अगस्त को करनाल में प्रदेशभर के कर्मचारी एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
इस दौरान धूप सिंह, सुंदर सिंह, सतबीर, रणबीर, देवेंद्र, सुरेंद्र सिंह, राजबीर, अमित कुमार, शंभू, रघुबीर, प्रदीप, संदीप, लहणा सिंह, विजय, रवि, महेंद्र, रमेश, दलीप, सुरेश, मौसम, विजय व सोनू मौजूद रहे।