फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Warehouse wall collapses due to drain overflow, loss worth lakhs

Sonipat News: ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण गोदाम की दीवार गिरी, लाखों का नुकसान

Wed, 26 Jun 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Warehouse wall collapses due to drain overflow, loss worth lakhs
सोनीपत में मुरथल रोड के साथ गोदाम की दीवार गिरने के कारण ड्रेन नंबर छह में पड़ी टाइलें व ग्रेना
सोनीपत। पहली बारिश में ड्रेन ओवरफ्लो होने के चलते मुरथल रोड पर मार्बल एवं टाइल्स के गोदाम की दीवार गिर गई। दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदार नितेश कौशिक ने कहा कि नगर निगम ने निर्माण कार्य के चलते ड्रेन के पानी के बहाव को रोक रखा है। इसकी वजह से ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण गोदाम की नींव पानी भर गया। इससे एक दीवार ढह गई और अन्य दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राई निवासी नितेश कौशिक ने बताया कि उनका मुरथल रोड पर ड्रेन के पास मार्बल एवं टाइल्स के गोदाम है। वहां पर काफी मात्रा में टाइलें व ग्रेनाइट का पत्थर रखा हुआ था। 24 जून को हुई बारिश के बाद ड्रेन नंबर छह ओवरफ्लो हो गई। इसकी वजह से उसी दिन ड्रेन का पानी उनके गोदाम की नींव तक पहुंच गया, इस वजह से गोदाम की एक दीवार ढह गई और अन्य दीवारों में दरार आ गई। दीवार ढहने के कारण गोदाम में रखी टाइलें व ग्रेनाइट का पत्थर टूट गया। इससे उन्हें करीब 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले को लेकर वह नगर निगम कार्यालय में जाकर निगम आयुक्त को शिकायत देंगे और क्षतिपूर्ति की मांग करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
वीरवार को ड्रेन को खोल दिया जाएगा। ड्रेन के पार्ट नंबर का कार्य 90 फीसदी हो चुका है। निगमायुक्त के आदेश पर ड्रेन पर चल रहा निर्माण रोक दिया गया है। इसके बाद पानी भरने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकरण हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम

सोनीपत में मुरथल रोड के साथ गोदाम की दीवार गिरने के कारण ड्रेन नंबर छह में पड़ी टाइलें व ग्रेना

सोनीपत में मुरथल रोड के साथ गोदाम की दीवार गिरने के कारण ड्रेन नंबर छह में पड़ी टाइलें व ग्रेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed