फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   War against drugs: Sonipat Half Marathon to be held on 30th to inspire youth

युद्ध नशे के विरुद्ध : युवाओं को प्रेरित करने के लिए 30 को होनी सोनीपत हाफ मैराथन

Sat, 22 Mar 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
War against drugs: Sonipat Half Marathon to be held on 30th to inspire youth
सोनीपत। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को मजबूती देने के लिए जिले में 30 मार्च को सोनीपत हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित की जाने वाली सोनीपत हॉफ मैराथन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें भाग लेने के लिए अभी तक 16 हजार से अधिक ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित की जा रही सोनीपत हॉफ मैराथन को लेकर तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध इस मुहिम में सभी जिलावासी बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि मुहिम को जन आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मैराथन में विजेताओं को 10 लाख रुपये से अधिक राशि के इनाम वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सोनीपत हॉफ मैराथन तीन भागों, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व पांच किलोमीटर की आयोजित की जाएगी। इसमें अलग-अलग आयुवर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने के लिए सभी नागरिक https://www.sonipathalfmarathon.com पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि नागरिकों को मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ई-मेल पर एक संदेश प्राप्त होगा। इसी संदेश में धावक की पूरी जानकारी होगी और यही दिखाकर पंजीकरण करने वाला धावक अपनी टी-शर्ट्स, चिप युक्त बीब व अन्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल से संबंधित मुद्दों पर तेजी से किया जा रहा कार्य
उपायुक्त ने कहा कि जिले में युवाओं को अच्छी खेल सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है। जल्द ही गांव रिढाना में बनने वाले हॉल, पुरखास में बनने वाले अखाड़े व सुभाष स्टेडियम में बनने वाले हॉल को लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को निश्चित समय में पूरा किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को उचित खेल सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed