फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voting will be held at 1260 polling stations, additional forces will be deployed at 515 polling booths.

Sonipat News: 1260 पोलिंग स्टेशन पर होगा मतदान, 515 पोलिंग बूथ पर तैनात की जाएगी अतिरिक्त फोर्स

Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 1260 polling stations, additional forces will be deployed at 515 polling booths.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने उप चुनाव आयुक्त को बताया कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिला में आदर्श आचार संहिता को लागू करवाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 मई को 616 लोकेशन पर स्थित 1260 पोलिंग स्टेशन पर मतदान होना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्टाफ की ट्रेनिंग, ईवीएम की सुरक्षा, ईवीएम रेंडेमाइजेशन, ट्रांसपोर्ट प्लान, कम्यूनिकेशन प्लान पर निरंतर काम किया जा रहा है। चुनाव में ड्यूटी देने वाले स्टॉफ की ट्रेनिंग चल रही है। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान ही फॉर्म 12 व 12 ए दिया जा रहा है। वहीं जिले में वल्नरेबल मैपिंग कर ली गई है। क्रिटिकल बूथ की भी पहचान कर ली गई है। 155 लोकेशन पर 515 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जो लॉ एंड आर्डर की स्थिति के मद्देनजर असाधारण हैं। इन बूथ पर पहले से ही सेक्टर आफिसर व पुलिस टीम निरंतर दौरा कर रही हैं। इन बूथ पर चुनाव के दौरान अतिरिक्त फोर्स भी तैनात होगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम को ट्रिपल लेयर सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इसका नक्शा फाइनल हो गया है। स्ट्रांग रूम की बैरिकेडिंग का काम कर लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट प्लान व कम्यूनिकेशन प्लान तैयार

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। चुनाव के दौरान 249 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। जिनमें 196 बड़ी बसें, 40 मिनी बसें व 13 रिजर्व वाहन शामिल है। सभी वाहनों में जीपीएस लगा होगा, जिनकी जीपीएस लोकेशन कंट्रोल रूम में देखी जा सकेगी। वहीं कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। जिले में 36 एफएसटी, 6 वीएसटी व 42 एसएसटी लगी हुई है। चार अंतर राज्य व 21 अंतर जिला नाके लगाए गए हैं। अलग-अलग टीम रैंडम चेकिंग कर रही हैं। चुनाव से जुड़ी अलग-अलग अप्रूवल सुविधा एप के माध्यम से दी जा रही है। इसके अतिरिक्त अर्द्ध सैनिक बल की टुकडियां भी अलॉट हुई है। इस दौरान सामान्य आब्जर्वर डॉ. मंजुला एन, पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन, उप पुलिस आयुक्त मनवीर सिंह, एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर अविजीत रक्षित व मेहता मनीष महेन्द्राकुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed