फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Volunteers practiced yoga on the sixth day of the camp

Sonipat News: शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया

Tue, 07 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Volunteers practiced yoga on the sixth day of the camp
फोटो संख्या:67- राजकीय ​वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगडा अहीर में एनएसएस स्वयंसेवक स्टाफ के साथ-
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

प्राचार्य अमर सिंह निम्होरिया ने बताया की मंगलवार को प्रथम चरण में सुप्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. निलेश मुदगिल और सह योगाचार्य पवन कुमार द्वारा स्वयंसेवकों का योगाभ्यास करवाया गया। छात्रों को निरोग रहने के टिप्स दिए गए। दिन के दूसरे चरण में छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी पवन जांगड़ा के नेतृत्व में श्रमदान किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार द्वारा छात्रों को नैतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। सहप्रभारी नीरज शर्मा द्वारा शिविर में आए अतिथियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल, नरेंद्र कुमार, कैलाश देवी, मंजू कुमारी, रूपेश द्वारा स्वयंसेवकों का विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed