फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Volunteers began their day with meditation, yoga, and Zumba classes.

Sonipat News: ध्यान योग और जुंबा क्लास से हुई स्वयंसेवकों के दिन की शुरुआत

Tue, 31 Mar 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Volunteers began their day with meditation, yoga, and Zumba classes.
मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते एनएसएस के अधिकारी व अन्य। स्रोत : संस्था 
सोनीपत। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्पेशल डे-नाइट कैंप के दौरान छठे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने ध्यान योग व जुंबा क्लास के साथ की। इसके बाद वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैंप को रुचिकर बनाने के लिए सरप्राइज एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रवक्ता डॉ. डेजी ने चौधरी छोटू राम व भगत सिंह के बारे में अपने विचार प्रस्तुत रखे। डॉ. अलका भारती ने पॉश-2013 एक्ट पर अपना व्याख्यान दिया। स्वयंसेवकों को जेंडर हरासमेंट के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रो. रूपा राठी ने डिजिटल लिटरेसी पर व्याख्यान दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर उषा दहिया, डॉ. अभिमन्यु मलिक व राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी सदस्यों ने एसोसिएट प्रोफेसर रूपा राठी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाराम शिक्षण संस्थान के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया व अन्य सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम आफिसर व सदस्यों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सरहाना की और भविष्य में ऐसे ही समाज सहयोग का कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed