Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Visually impaired man Santosh declared

पेंशन पर सिस्टम की कैंची : जिंदा नेत्रहीन युवक संतोष को कागजों में मृत महिला दिखाकर काट दी पेंशन

Wed, 18 Nov 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Visually impaired man Santosh declared
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में पात्र लोगों के साथ पेंशन दोबारा चालू कराने पहुंचे जिला पार्षद संजय
सब हेड
विज्ञापन

अगस्त से रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए धक्के खाने के बाद बची आस
क्रासर
- समाज कल्याण विभाग के रिकॉर्ड में हुए गड़बड़झाले को ठीक कराने के लिए अगस्त से काट रहा ऑफिस का चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संतोष आंखों से देख नहीं सकते, लेकिन दिव्यांग पेंशन पर विभाग की फाइलों में सिस्टम की कैंची चल गई। संतोष को ऐसे ‘अंधेरे’ में रखा कि उनकी रोजी-रोटी का जरिया दिव्यांग पेंशन अचानक रुक गई। अगस्त महीने से संतोष अपने हक की पेंशन दोबारा शुरू करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे।
समाज कल्याण विभाग की इस लापरवाही के आगे कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आखिरकार जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की और विभागीय रिकॉर्ड में पेंशन संबंधी त्रुटि ठीक कराने की पहल शुरू की। आखिरकार विभागीय रिकॉर्ड में इस बड़ी गलती को सुधारा जा रहा है, जिससे संतोष की पेंशन बहाल होने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं की पेंशन लगातार काटे जाने से आम लोग परेशान हैं। सरकार और प्रशासन से मांग की कि पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। गांवों, वार्डों और शहरों में विशेष शिविर लगाकर पात्र लोगों की पेंशन संबंधी त्रुटियां ठीक की जाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

एक नहीं कई पेंशन इसी तरह कटे
रिकॉर्ड में युवक संतोष को महिला दिखाया गया है और उनके मृत दर्शाए जाने के कारण उसकी पेंशन बंद हो गई थी। ऋषि कॉलोनी के दिव्यांग लक्की और गढ़ी ब्राह्मणान निवासी बुजुर्ग निर्मला की पेंशन भी जुलाई में कट गई थी। इसके बाद वह लगातार अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। संतोष के नेत्रहीन होने के कारण उसे इस प्रक्रिया में और भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पार्षद के हस्तक्षेप के बाद अब पेंशन संबंधी गलती ठीक हुई है। पेंशन का लाभ अगले महीने से मिलने की उम्मीद है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed