{"_id":"67df0b1a2e2c8ca5430b3ec5","slug":"villagers-who-went-to-fill-the-foundation-of-the-plot-were-beaten-up-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134098-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लॉट की नींव भरने गए ग्रामीणों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लॉट की नींव भरने गए ग्रामीणों को पीटा
विज्ञापन
गोहाना। गांव ईशापुर खेड़ी में ग्रामीणों ने कुछ दबंग लोगों पर प्लॉट की नींव भरने से रोकने व उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया। ग्रामीण एकत्रित होकर सोनीपत रोड स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें प्लॉट पर दोबारा कब्जा दिलाने की मांग की।
ग्रामीण दलबीर, राजेश, धर्मेंद्र, मदन, रोहताश, रामफूल, कमला आदि ने कहा कि दो दिन पहले हलका गिरदावर ने उनके प्लॉट की निशानदेही की थी। वह शुक्रवार को प्लॉट की नींव भरने गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए। प्लॉट की नींव भरने से रोकने लगे और उनके साथ मारपीट करने लगे। जिससे वह जान बचाकर वहां से भागे। उसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। उन्होंने प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।