फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers protest on sonipat mini secretariat On cut of BPL card

Sonipat: BPL कार्ड कटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन, आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 03 Jan 2023 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

तहसीलदार ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। पांच दिन में कार्रवाई शुरू न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Villagers protest on sonipat mini secretariat On cut of BPL card
बीपीएल कार्ड कटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में परिवार पहचान पत्र में आय गलत दर्ज किए जाने के कारण बीपीएल कार्ड कटने के विरोध में ग्रामीणों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम व जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार व प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस पर तहसीलदार ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

 

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण परिवार पहचान पत्रों में 2 से 6 माह के नौनिहालों की आय भी कई लाख रुपये दिखाई गई है। आय गलत दर्ज किए जाने के कारण पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड भी काट दिए गए हैं। इसके साथ ही साधन संपन्न परिवारों को बीपीएल श्रेणी में रखा गया है। प्रशासन की लापरवाही के कारण आम आदमी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण जनता में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष है। साथ ही यह कहा कि अगर पांच दिन में प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की तो जिला पार्षद संजय बड़वासनिया व आप के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौतम आमरण अनशन पर बैठेंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।


भाजपा सरकार की गलत नीतियों का आम जनता लगातार परेशान हो रही। बीपीएल परिवारों के साथ शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान मोहाना, गुहणा, ठरू, उल्देपुर, सांदल कलां, खिजरपुर जट माजरा, जुआं समेत कई गांव के लोग शामिल रहे। इनमें प्रदीप, अंकित, राजबीर, संदीप, सुरेश, जगमिंद्र, ओमवती, धर्मेंद्र, ललिता, कलावती, सुखबीर, रमेश, दयाचंद, सुरेंद्र, महावीर, जगमिंद्र, ललिता, सविता , सुमित्रा, इंद्रावती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed