फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers met SDM for construction of lane and drain

Sonipat News: गली और नाला निर्माण के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण

Sat, 09 Nov 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers met SDM for construction of lane and drain
गन्नौर। गांव पुगथला में बाबा बड़ो वाले मंदिर की गली व नाला निर्माण की मांग के लिए ग्रामीण एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम को गली व नाला निर्माण को लेकर लिखित में शिकायत दी। गली कच्ची में नाले का पानी जमा होने के कारण यहां से आवागमन करने में चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शिकायत में बलवान, धर्मबीर सिंह, शमशेर, सुरेंद्र, मांगेराम, रामप्रसाद, जगबीर वल्मिकी, बलबीर, काला, राकेश, जोगेंद्र, ऋषिपाल व साधुराम ने बताया कि बाबा बड़ो वाले मंदिर वाली गली व नालों की स्थिति बहुत ही खराब है। इस गली से हरिजन श्मशान घाट, जोहड़, वाल्मिकी बस्ती, खेत व मंदिर जाने का रास्ता है। उन्होंने बताया कि गली का आज तक एक बार भी सीमेंटेड या ईंटों से निर्माण नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत को कई बार मामले की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का निवारण नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द ही सिमेंट की गली व नाले का निर्माण करवाने की मांग की है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह बीडीपीओ से बात कर गली का निर्माण करवाने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed