{"_id":"6aa85acc988ea304e2041c57","slug":"villagers-are-enthusiastic-about-the-rally-on-september-27-ramphal-kundu-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160517-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सितंबर की रैली को लेकर ग्रामीणों में उत्साह : रामफल कुंडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सितंबर की रैली को लेकर ग्रामीणों में उत्साह : रामफल कुंडू
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के राई हलके के एक गांव में लोगों से संपर्क साधते इनेलाे पदाधिकारी। स्रोत: प्रवक
सोनीपत। जननायक देवीलाल की जयंती पर 27 सितंबर को नूंह में होने वाले सम्मान दिवस समारोह को लेकर इनेलो ने राई हल्के के करीब 15 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने सेरसा, जाटी, दहिसरा, खटकड़, मनौली, भैरा बाकीपुर, जाखौली, सेवली, औरंगाबाद और कुंडली सहित विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को समारोह में पहुंचने का न्योता दिया।
रामफल कुंडू ने कहा कि नूंह-मेवात में होने वाला समारोह ऐतिहासिक होगा और रैली में भीड़ के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटेंगे। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन में कटौती और पेंशन से जुड़े अन्य मुद्दों को गंभीर बताया।
इनेलो जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि समारोह को लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि देवीलाल की विचारधारा आज भी किसान, मजदूर, युवा, कर्मचारी और बुजुर्गों को मजबूती देती है। इस दौरान हल्का अध्यक्ष प्रदीप दहिया, वरिष्ठ नेता अजीत अंतिल, प्रदेश सचिव अशोक कौशिक, ताहर सिंह चौहान, पूर्व एसपी अनूप दहिया, राकेश ठेकेदार और पूनम रोहिल्ला मौजूद रहे।