फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vikas won gold in the Senior National Powerlifting Championship in Scott

Sonipat News: सीनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप स्कॉट में विकास ने जीता स्वर्ण

Sun, 18 Jan 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vikas won gold in the Senior National Powerlifting Championship in Scott
फोटो 23: सोनीपत के एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में आयोजित इंडिया कप स्कॉट, बेंच प् - फोटो : kishatwar news
नेचुरल स्ट्रांग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से दो दिवसीय इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

फोटो 23: सोनीपत के एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में आयोजित इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान वजन उठाता प्रतिभागी खिलाड़ी। स्रोत: फेडरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नेचुरल स्ट्रांग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में दो दिवसीय इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। इसमें देशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले खिलाड़ियों के भार व किट की जांच की गई। इसके बाद फेडरेशन की ओर से ओल्ड डीसी रोड स्थित जिम से एटलस रोड तक मार्च पास्ट निकाला गया। इसके बाद चैंपियनशिप की शुरुआत ग्लोबल पावरलिफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष ली मार्शल व फेडरेशन के अध्यक्ष जुगल धवन ने गणेश पूजन करके की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगल धवन ने बताया कि राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप स्कॉट में हरियाणा के विकास सिंगला ने स्वर्ण और धीरज मेहता ने रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि ऑल मास्टर प्रतियोगिता में 40-44 आयु वर्ग के 82 किलो भारवर्ग में हरियाणा के खजान सिंह ने प्रथम स्थान पाया।
90 किलो भारवर्ग में देवेंद्र कुमार ने प्रथम, इसी वर्ग में पंजाब के दीपेंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 45-49 आयु वर्ग के 75 किलो भारवर्ग में हरियाणा से हारुन अहमद ने प्रथम, 90 किलो भारवर्ग में कृष्ण कुमार ने प्रथम व 125 किलो भारवर्ग में जितेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं की 18-19 आयु वर्ग के 60 किलो भारवर्ग में हरियाणा की अनीशा ने प्रथम, 67.5 किलो भारवर्ग में हरियाणा की मुस्कान ने प्रथम, महाराष्ट्र की कुमुद मनीष ने द्वितीय स्थान पाया। महिला सीनियर वर्ग के 60 किलो भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की रागनी अवस्थी ने प्रथम स्थान पाया।

67.50 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश की मधु ने प्रथम, 75 किलो भारवर्ग में हरियाणा की मंशा ने प्रथम, पंजाब की पिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में भूपेंद्र सचदेवा, संजय, विकास कुमार, डॉ. राजेश यादव, किशोर कुमार, नसीर अहमद, कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed