फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicular traffic will start at Kundli-Singhu border today

Kundli Singhu Border: आज शुरू होगा वाहनों का आवागमन, फिलहाल छोटी गाड़ियों को ही चलाने की इजाजत

Wed, 15 Dec 2021 10:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 10:03 AM IST
सार

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर मरम्मत पूरी होने तक बड़े व भारी वाहनों को लिंक मार्गों से ही आवागमन करना होगा। बॉर्डर के पास बने सभी यू-टर्न फिलहाल बंद होंगे। जाम की आशंका के चलते ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Vehicular traffic will start at Kundli-Singhu border today
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लगाए गए अस्थायी बैरिकेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुधवार से दिल्ली जाने वाले लोगों को राहत मिल जाएगी। कुंडली-सिंघु बॉर्डर से किसानों की घर वापसी के बाद नेशनल हाईवे-44 से बुधवार को आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि फिलहाल यहां से छोटे वाहनों को ही गुजारा जाएगा। भारी व बड़े वाहनों को आवागमन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद शुरू होगा। तब तक तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से ही गुजरा जाएगा। सोनीपत प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन


सोनीपत डीसी ललित सिवाच ने मंगलवार को दूसरे दिन भी एनएच-44 पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी राहुल शर्मा भी मौजूद रहे। बुधवार देर शाम को उन्होंने सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा में जाकर भी एनएच-44 की स्थिति का निरीक्षण किया और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की। एक साल से भी अधिक समय बीतने के बाद बॉर्डर खुलने से जाम की स्थिति न बने इसके लिए रोड पर बने सभी यू-टर्नों को बंद किया जा रहा है। इसी वजह से कुछ दिनों तक बड़े वाहनों को भी यहां से नहीं गुजारा जाएगा।

विज्ञापन

95 फीसदी काम हुआ पूरा, शेष काम रात तक पूरा हो जाएगा

एनएच-44 पर स्थित आंदोलन स्थल पर प्रदर्शनकारियों के टेंट व झोपड़ी के कारण बने गड्ढों को भरने का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिल्ली की सीमा में बैरिकेड वाले स्थानों पर कुछ काम बचा हुआ है, जिसे रात तक पूरा कर लिया जाएगा और सुबह से यातायात के लिए बॉर्डर को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अस्थायी बैरिकेड लगाकर रोका आवागमन

प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस की ओर से बॉर्डर पर कंक्रीट के स्थायी बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शनकारियों के जाने के बाद रविवार से इसे हटाने का काम शुरू हुआ। मंगलवार दोपहर तक सभी बैरिकेड को हटाकर रोड साफ कर दिया गया, लेकिन स्थायी बैरिकेड के कारण रोड का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। बार्डर से फिलहाल वाहनों का आवागमन रोकने के लिए अस्थायी लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं।

कुंडली-सिंघु बॉर्डर ही बचा है, अन्य मार्गों पर चले वाहन

दिल्ली की ओर जाने वाले या उधर से आने वाले वाहन चालकों को अब ज्यादा घूम कर नहीं आना पड़ रहा है। सोमवार शाम से ही अधिकतर वाहन चालक नरेला में छोटे रास्तों से होते हुए कुंडली-सिंघु बॉर्डर के पास ही वापस एनएच-44 पर पहुंच रहे हैं। नरेला और कुंडली के क्षेत्र में काफी रिहायश है, ऐसे में गलियों से वाहन चालकों को आसानी से रास्ता मिल रहा है। अधिकतर वाहन चालक कुंडली थाना के सामने से जीटी रोड पर आकर पानीपत की ओर जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक भी अधिकतर इसी तरह से नरेला होते हुए दिल्ली में एंट्री ले रहे हैं।

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। बुधवार को वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। जाम से बचने के लिए पहले भारी वाहनों को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी गई है। वह पहले की तरह वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। जाम से बचाने के लिए यू-टर्न भी बंद किए जाएंगे। तेजी से काम जारी है। जिससे वाहन चालकों की परेशानी कम की जा सके। -ललित सिवाच, डीसी सोनीपत

 

दिल्ली पुलिस ने जहां कंक्रीट की दीवार बनाई थी, उस जगह पर रोड को थोड़ी मरम्मत की आवश्यकता है। इसके अलावा जीटी रोड को आवागमन के लिए तैयार कर दिया गया है। रात को इसे भी तैयार कर दिया जाएगा। बुधवार सुबह तक रोड पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। -आनंद दहिया, डीजीएम, एनएचएआई सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed