फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles will catch speed on five roads of Kharkhoda, 3.13 crores will be spent on improvement

Sonipat News: खरखौदा की पांच सड़कों पर वाहन पकड़ेंगे रफ्तार, 3.13 करोड़ से होगा सुधार

Fri, 19 Jul 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will catch speed on five roads of Kharkhoda, 3.13 crores will be spent on improvement
सोनीपत के खरखौदा में खस्ताहाल गांव बिधलान-रिढ़ाऊ रोड।
सोनीपत। हलका खरखौदा की कई सड़कें खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालक हिचकोले खाने को मजबूर हैं, लेकिन जल्द इन सड़कों पर वाहन रफ्तार पकड़ते नजर आएंगे। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से जल्द खरखौदा की पांच सड़कों पर 3 करोड़ 13 लाख एक हजार 365 रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। विभाग की तरफ से मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 22 जुलाई तक पांच दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जल्द खरखौदा हलके की पांच सड़कों पर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जा सके। क्षेत्र में लंबे समय से खस्ताहाल कई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़कों पर गड्ढे ज्यादा होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। वहीं ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं। काफी समय से मरम्मत का कार्य नहीं होने से सड़कें ज्यादा खस्ताहाल में हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने पांच सड़कों की मरम्मत करवाने के लिए बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की मरम्मत होने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

15 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
खरखौदा में पांच सड़कों की मरम्मत के बाद करीब 15 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इनमें बिधलान, रिढ़ाऊ, मटिंडू, सिसाना, गढ़ी सिसाना, समचाना, हरसाना कलां, जगदीशपुर, गोरड़, मौजमनगर व फरमाणा शामिल हैं। इन गांवों के लोगों को आवागमन में गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वाहन चालकों के साथ ग्रामीण सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरखौदा की इन सड़कों पर होगा मरम्मत का कार्य
सड़क का नाम राशि
गांव बिधलान से रिढ़ाऊ 44 लाख 55 हजार 991
गांव बिधलान से सलीमसर माजरा 38 लाख 92 हजार 055
रिंग बांध पीडब्ल्यूडी रोड से मटिंडू रोड 39 लाख 24 हजार 244
हरसाना कलां स्टेशन से जगदीशपुर रोड 31 लाख 86 हजार 768

लिंक रोड गांव गोरड़ से फरमाना 1 करोड़ 58 लाख 42 हजार 307

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से खरखौदा हलके की पांच सड़कों का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। मुख्यालय ने सड़कों की मरम्मत के लिए तैयार बजट को मंजूरी प्रदान कर दी है। मार्केटिंग बोर्ड ने 22 जुलाई तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी।
- बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed