{"_id":"64fa26fd8bf4cf0e370a23b7","slug":"vehicles-getting-entry-into-delhi-after-thorough-investigation-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5683-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गहन जांच के बाद वाहनों को दिल्ली में मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गहन जांच के बाद वाहनों को दिल्ली में मिल रहा प्रवेश
Fri, 08 Sep 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हाईवे पर संकेतक बोर्ड लगाती पुलिस। स्रोत : पुलिस प्रवक
सोनीपत। दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सोनीपत पुलिस सतर्क है। पुलिस ने दिन में वाहनों को जांच के बाद ही आगे जाने दिया और आधी रात से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया।
पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर नाके लगाकर दिल्ली जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। अब 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों, मध्यम व हलके मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दूध, सब्जी, फल व चिकित्सा आपूर्ति के वाहनों को अनुमति पत्र के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। दिल्ली से लगते सभी बॉर्डर पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। भारी वाहनों को गन्नौर मंडी और राई स्थित एजुकेशन सिटी में खड़ा किया जा रहा है। हाईवे व अन्य मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगा दिए गए हैं।
पुलिस की तरफ से नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली बॉर्डर के साथ ही टी-प्वाइंट जाटी कलां, खरखौदा के पिपली में केएमपी फ्लाईओवर के नीचे, सैदपुर पुलिस चौकी के सामने, गांव नाहरी-लामपुर बॉर्डर, सफियाबाद बॉर्डर से नरेला रोड, नाहरा नाहरी हलालपुर रोड डबल नहर पर नाके लगाए गए हैं। पुलिस एनएच-44 पर केजीपी, केएमपी जीरो प्वाइंट से बीसवां मील की तरफ व कुंडली की तरफ वाहनों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही एनएच-344बी से राई के पास से वाहन मेरठ व रोहतक की तरफ जा रहे हैं। सोनीपत से दिल्ली सीमा में प्रवेश के लिए बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। बाहरी और पश्चिमी दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बीसवां मील से निकाला जा रहा है। यहां से बवाना, कंझावला, नजफगढ़ और द्वारका के वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
हर वाहन को जांच के बाद ही मिला प्रवेश
शिखर सम्मेलन को लेकर कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी है। कुंडली क्षेत्र में इंस्पेक्टर ऋषिकांत व खरखौदा थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर सुनील के नेतृत्व में पुलिस ने नाका लगाकर हर वाहन की जांच करने के बाद दिल्ली में जाने दिया। पुलिस ने दोपहर को ही सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी कर दी थी। वाहनों को जांच के बाद दिल्ली में जाने की अनुमति दी गई। रात 12 बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। अनुमति वाले वाहन ही दिल्ली जा सके।
पुलिस ने मुख्य मार्गों पर लगाए संकेतक बोर्ड
पुलिस ने हाईवे समेत अन्य मुख्य मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगा दिए हैं। बोर्ड पर हिदायत लिखी गई है कि 10 सितंबर को रात 12 बजे भारी व हल्के कॉमर्शियल वाहन बिना अनुमति दिल्ली में नहीं जाएंगे। उन्हें केजीपी-केएमपी का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।
टिकट रद्द करवाने के लिए यात्रियों की लगी कतार
भारतीय रेलवे ने दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने या पहुंचने वाली कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। वहीं कुछ ट्रेनों को मार्ग में परिवर्तन तो कुछ ट्रेनों को बीच में ही रोककर चलाया जाएगा। दो दिन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिल्ली से पहले बादली रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे की तरफ से गाइडलाइन भी जारी की है।
गन्नौर और राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में खड़े किए जा रहे वाहन
पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को केजीपी और केएमपी के रास्ते निकालना शुरू कर दिया। दिल्ली जाने वाले वाहनों को फिलहाल गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी तथा राई स्थित एजुकेशन सिटी में खड़ा किया जाएगा। गन्नौर मंडी में छह हजार व राजीव गांधी एजुकेश सिटी में दो हजार वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था है।
पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस है। अनुमति प्राप्त वाहन की दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं। -वीरेंद्र सांगवान, डीसीपी, मुख्यालय।