फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicle thieves could not be reined in, five bikes and scooty theft

वाहन चोरों पर नहीं लग पा रही लगाम, पांच बाइक और स्कूटी चोरी

Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thieves could not be reined in, five bikes and scooty theft
अगर आप अपना वाहन मार्केट या घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा कर किसी काम से निकल रहे हैं तो जरा सावधान रहिये। जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। वाहन चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तीन दिन में वाहन चोरी के 18 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं सुरक्षा सहयोग का दावा करने वाली पुलिस भी आपके वाहन को तलाशने में ज्यादा मददगार साबित नहीं हो पा रही। पुलिस न तो इन वाहन चोरी की घटनाओं को रोक पा रही है और ही वाहन चोर गिरोह का पता लगा पा रही है।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल पार्क के पीछे से बाइक चोरी
सोनीपत के चमन नगर निवासी विकास सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 18 अगस्त को दोपहर दो बजे वह ताऊ देवी लाल पार्क के पिछले हिस्से में बाइक खड़ी कर पार्क के अंदर बैठकर खाना खा रहा था। जब वह बाहर आया तो बाइक चोरी मिली।
विज्ञापन

गांधी चौक के पास से बाइक चोरी
गांव मुरथल निवासी नितिन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 10 अगस्त को गांधी चौक स्थित क्लीनिक पर आया था। उसने बाइक को गांधी चौक के पास खड़ी किया था। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक चोरी मिली। उसने डायल 112 पर कॉल कर चोरी की शिकायत दी थी। उसने बाद अपने स्तर पर तलाश करता रहा। नहीं मिलने पर अब सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल पार्क के बाहर से बाइक चोरी
गांव कालूपुर निवासी धर्मेंद्र ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को दिल्ली से गन्नौर जा रहा था। रास्ते में ताऊ देवीलाल पार्क के बाहर बाइक खड़ी कर आराम करने लगा। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक चोरी मिली।
घर के बाहर से स्कूटी चोरी
जीवन नगर निवासी पारस कालरा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसने अपनी स्कूटी 17 अगस्त की रात को घर के बाहर खड़ी किया था। सुबह उठकर देखा तो स्कूटी गायब थी।
बस स्टैंड के अंदर से बाइक चोरी
पानीपत के गांव सींक निवासी सुशील ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को गोहाना आया था। वह बाइक को बस स्टैंड में खड़ी कर बाजार में सामान लेने चला गया। कुछ देर बाद आया तो बाइक चोरी मिली। अब सिटी थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
कुंडली में फैक्टरी कर्मी की बाइक चोरी
दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी बिजेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने 18 अगस्त की सुबह अपनी बाइक को कुंडली गोल चक्कर पर खड़ी किया था। देर शाम बाइक लेने पहुंचा तो वहां बाइक नहीं मिली। चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए।
दो दिन में 12 वाहन चोरी के मुकदमे हुए दर्ज
इससे पहले 17 अगस्त को अलग-अलग स्थानों से कार, चार बाइक व स्कूटी चोरी के मुकदमे दर्ज हुए। इनमें सिटी सोनीपत, कुंडली, राई, सेक्टर-27 व गन्नौर थाना में मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं 16 अगस्त को अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक व एक ऑटो चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसे लेकर पीड़ितों ने बहालगढ़, सिविल लाइन, सिटी गोहाना, सदर गोहाना, कुंडली व सिटी सोनीपत में मुकदमे दर्ज कराए थे।

वाहन चोरों पर लगाम के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इसके लिए वाहन चोरी निरोधक दस्ता बनाया गया है। वह लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रहे हैं। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर वाहन चोरों पर नकेल कसी जाएगी। नाके लगाकर वाहनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही अक्सर देखने में आता है कि चोर पुराने वाहनों व कम बजट के वाहनों को निशाना बनाते हैं। उनमें सुरक्षा को बेहतर इंतजाम नहीं होते। ऐसे में वाहन बनाने वाली कंपनियों को पत्र लिखकर बेहर लॉकिंग सिस्टम लगाने को कहा जाएगा। जिससे लॉक जल्दी न टूट सके और चोरी की वारदात रोकी जा सकें। -हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed