फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vegetable seller attacked with sharp weapon for not paying extortion

Sonipat News: रंगदारी न देने पर सब्जी विक्रेता पर धारदार हथियार से वार

Wed, 09 Aug 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller attacked with sharp weapon for not paying extortion
फोटो :36: घायल सब्जी विक्रेता विजय
गन्नौर। कोट मोहल्ला के बाजार में रंगदारी न देने पर चार युवकों ने सब्जी विक्रेता की पिटाई करने के अलावा धारदार हथियार से हमला कर दिया। सब्जी विक्रेता ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी।
विज्ञापन

कोट मोहल्ला निवासी विजय ने बताया कि वह 7 अगस्त की रात कोट मोहल्ला के निकट लाजू दी हट्टी के पास अपनी सब्जी की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान रोहित व नाजिम अपने दो साथियों के साथ डंडे व धारदार हथियार लेकर आए और रंगदारी नहीं देने पर उन्हें धमकाया। नाजिम ने उनको धमकाया। उनके विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस बीच उनकी दुकान पर सब्जी लेने आए मनोज कुमार ने उनका बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फोटो :36: घायल सब्जी विक्रेता विजय

फोटो :36: घायल सब्जी विक्रेता विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed