फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vasundhara stood first and Nikita second in the national poetry writing competition.

Sonipat News: राष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में वसुंधरा प्रथम तो निकिता द्वितीय

Thu, 19 Dec 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara stood first and Nikita second in the national poetry writing competition.
सोनीपत। राष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं वसुंधरा व निकिता ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया है। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता की संयोजक प्राध्यापिका कमलेश चोपड़ा ने बताया कि हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद के तत्वावधान में 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके परिणामों की घोषणा अब की गई है। प्रतियोगिता में जीवीएम की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वसुंधरा कौशल ने प्रथम व बीए भूगोल ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रथम विजेता को 700 व द्वितीय को 500 रुपये की पुरस्कार राशि से सुशोभित किया गया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं का कॉलेज में अभिनंदन किया। इस दौरान प्राध्यापिका रोहिणी मदान, रोजी चोपड़ा व कमलेश चोपड़ा ने भी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed