फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vasant Panchami festival celebrated with joy and gaiety with Havan

Sonipat News: हवन के साथ हर्षोंल्लास से मनाया वसंत पंचमी महोत्सव

Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami festival celebrated with joy and gaiety with Havan
फोटो 30- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में वसंत पंचमी पर हवन में आहुति देती प्राचार्य डॉ.
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में हवन कर वसंत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियों के बीच संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने वसंत पंचमी की बधाई देते हुए ज्ञान का दान मांगा।
विज्ञापन

संगीत विभाग के तत्वावधान में ऋतुराज वसंत का स्वागत करते हुए हवन करवाया गया। मुख्य यज्ञमान के रूप में प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने पूर्णाहुति डाली। हवन में संगीत की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा कि वसंत महोत्सव सुख, शांति, ज्ञान, समृद्धि व प्रकृति के आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने सबके लिए खुशहाली व समृद्धि की कामना की। संगीत विभागाध्यक्ष डाॅ. किरण कपूर के निर्देशन में छात्राओं ने भक्तिमय भजनों के साथ नृत्य-गायन की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह व प्राध्यापिका डाॅ. किरण कपूर ने मां सरस्वती की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed