फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two people from Sonipat, Dev Ranga and Priyanshu, went on an educational tour to ISRO.

Sonipat News: इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गए सोनीपत के दो देव रंगा और प्रियांशु

Fri, 02 Oct 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two people from Sonipat, Dev Ranga and Priyanshu, went on an educational tour to ISRO.
देव रंगा
सोनीपत। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के 48 मेधावी विद्यार्थियों को हैदराबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण का अवसर मिला है। इनमें सोनीपत जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मॉडल टाउन के देव रंगा और राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, गन्नौर के प्रियांशु शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों विद्यार्थी इसरो में अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान, उपग्रहों और अंतरिक्ष कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली को करीब से समझेंगे। कक्षा 12वीं के छात्र देव रंगा ने 92.80 प्रतिशत और कक्षा 11वीं के छात्र प्रियांशु ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की योजना के तहत विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विज्ञान विषयों की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा राज्य नोडल अधिकारी एवं एसोसिएट कंसल्टेंट साइंस सोनाली के मार्गदर्शन में तैयार की गई। जिला नोडल अधिकारी सुधीर कुमार ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। विद्यार्थियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए कार्यक्रम संयोजक विजेंद्र सिंह तथा रिसोर्सपर्सन राजेश कुमार और सोनू भी दल के साथ गए हैं। वर्ष 2025 में जिले के छह विद्यार्थी इसरो का शैक्षणिक भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
निदेशक ने नई दिल्ली से दल को किया रवाना
समग्र शिक्षा विभाग, पंचकूला के निदेशक अंतिल रविंद्र पाटिल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 48 विद्यार्थियों के दल को हैदराबाद के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मददगार होते हैं।

3 अक्तूबर को वापस लौटेगा दल
भ्रमण के दौरान चारमीनार, मक्का मस्जिद, सालार जंग म्यूजियम और लुंबिनी पार्क का भी भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थियों को दक्षिण भारतीय व्यंजनों से परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दल 3 अक्तूबर को वापस लौटेगा।
-----------------
उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। जिले के दो विद्यार्थियों का चयन उनकी मेहनत और विज्ञान के प्रति रुचि का परिणाम है। ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
कृष्णा खत्री, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा, सोनीपत

देव रंगा

देव रंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article