{"_id":"686eccb59ff31de5bb08e685","slug":"vans-left-to-create-awareness-among-legal-servants-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139112-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कानूनी सेवकों के लिए जागरूक करने वैन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कानूनी सेवकों के लिए जागरूक करने वैन रवाना
Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से मोबाइल वैन टी-26 को रवाना किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सह सचिव प्रचेता सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रचेता सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन 31 जुलाई तक विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करेगी। बुधवार को गांव बड़वासनी, रतनगढ़, पिनाना व बिधल में ग्रामीणों को निशुल्क एवं सक्षम कानूनी सहायता, विधवा प्रकोष्ठ के माध्यम से सभी प्रकार की शिकायतों के समाधान के लिए एकल खिड़की प्रणाली, स्थायी लोक अदालत, लोक अदालत के लाभ, दैनिक लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा स्कीम से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने जागरूक किया।
इन गांवों में होगा जागरूकता कार्यक्रम
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि 9 जुलाई को गांव मोहाना, नैना तातारपुर, 10 जुलाई को सांदल कलां, सांदल खुर्द, 11 जुलाई को थरु उल्देपुर, 14 को चटिया औलिया, पांची जाटान, 15 को पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, 16 को मुरथल, बहालगढ़, 17 को कुमासपुर, दीपालपुर, 18 को नाहरा, नाहरी, 19 को खेवड़ा, पलड़ी कलां, 21 को नाथूपुर, बाजिदपुर, 22 को बड़ी, बांय (गन्नौर), 23 को मोई, माजरी (गन्नौर), 24 जुलाई को पुरखास राठी (गन्नौर), पुरखास धीरान (गन्नौर), 25 को कासंडा, कासंडी (गोहाना), 28 को लाठ, जौली (गोहाना), 29 को झरोठ, झरोठी (खरखौदा), 30 को मंडोरा, मंडोरी (खरखौदा), 31 जुलाई को ताजपुर, तिहाड़ खुर्द में ग्रामीणों को कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।