{"_id":"66d209513e0ee58f840a9edc","slug":"valuable-goods-stolen-from-factory-suspicion-of-planning-robbery-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123751-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी से कीमती सामान चोरी, डकैती की योजना बनाने का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी से कीमती सामान चोरी, डकैती की योजना बनाने का संदेह
Fri, 30 Aug 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
राई। नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में चोरी का मामला सामने आया है। शिकायत में फैक्टरी के एक कर्मचारी और उसके दोस्तों पर शक जताया गया है। कुंडली थाना पुलिस ने ग्लोबल इंटरनेशनल के मालिक मनोहर आनंद की शिकायत पर 29 अगस्त को मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
फैक्टरी के मालिक मनोहर आनंद ने बताया कि 17 अगस्त को उनकी फैक्टरी में देर रात एक बजे चोरी हुई थी, कुछ लोग दरवाजे से परिसर में घुसे और कीमती सामान जैसे उपकरण व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। आरोप लगाया है कि सीसीटीवी फुटेज को देखकर विपिन के दोस्त ने भी उसकी शिनाख्त की है। चोरी की वारदात के अगले दिन विपिन रात के समय फैक्टरी में आया था। जबकि वह रोजाना दिन के समय आता है। उन्होंने संदेह जताया कि वह अगले कुछ दिन में डकैती डालने की योजना बना रहे होंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर भी दी गई थी। वारदात के दौरान लगभग 6 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। मनोहर आनंद की शिकायत के आधार पर थाना कुंडली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।