{"_id":"686ecf204c04e48e0e06565d","slug":"valid-license-to-sell-fertilizer-and-seeds-was-not-found-notice-was-served-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139131-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाद व बीज बेचने का वैध लाइसेंस नहीं मिला, नोटिस थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाद व बीज बेचने का वैध लाइसेंस नहीं मिला, नोटिस थमाया
Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के खरखौदा में खाद-बीज की दुकान पर जांच करते कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप
खरखौदा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने बुधवार को खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानों में अनियमितताएं मिलीं। विभाग की ओर से दो डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण टीम में विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप, उप निदेशक डाॅ. पवन शर्मा शामिल रहे।
टीम ने सबसे पहले पंजाब खाद बीज भंडार की जांच की। यहां पर डीलर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में खाद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। डीलर के पास खाद व कीटनाशक बेचने का कोई वैध लाइसेंस या प्राधिकृत पत्र भी नहीं मिला। इसके बाद टीम ने जय दुर्गा खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। डीलर लाइसेंस, कैश मेमो और कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
उप निदेशक डाॅ. पवन शर्मा ने दोनों डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उप निदेशक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई डीलर खाद के साथ अन्य सामग्री लेने का दबाव बनाए तो तुरंत विभाग को सूचित करें। किसान केवल कृषि अधिकारी की सलाह से ही उर्वरकों का प्रयोग करें।