फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vaishnavi, Tamanna and Vishal won gold medals in Haryana State Level Weightlifting Championship

Sonipat News: हरियाणा राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वैष्णवी, तमन्ना और विशाल ने जीते स्वर्ण पदक

Thu, 15 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi, Tamanna and Vishal won gold medals in Haryana State Level Weightlifting Championship
फोटाे: 18: सोनीपत के गांव कुराड़ के पास चल रही हरियाणा राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के द
गन्नौर । सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से गांव कुराड़ के पास चार दिवसीय हरियाणा राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नैन कामी ने बताया दूसरे दिन महिला यूथ 77 किलो भार वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण पदक, राघवी ने रजत पदक और परी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला 86 किलो भार वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण, जसप्रीत ने रजत व मुस्कान ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

सीनियर महिला 86 किलो भार वर्ग में तमन्ना ने स्वर्ण पदक, वैष्णवी ने रजत पदक जीता। जसप्रीत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, यूथ पुरुष 79 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण, अनंत शर्मा ने रजत तथा गौरव कुमार ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी आगामी नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोनीत मोर, कोषाध्यक्ष अनिल लठवाल, कपिल कुमार, संदीप मोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed