फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vaccine arrived late by two hours, people sat on the floor waiting

दो घंटे देरी से पहुंची वैक्सीन, इंतजार में फर्श पर ही बैठ गए लोग

Tue, 07 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vaccine arrived late by two hours, people sat on the floor waiting
जिला अस्पताल के ओपीडी में वैक्सीन आने के इंतजार में फर्श पर बैठे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
जिला अस्पताल में सोमवार सुबह वैक्सीन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। ऐसे में लोगों ने दो घंटे तक लाइन में लगकर वैक्सीन के आने का इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे के बाद वैक्सीन लगनी शुरू हुई तो लोगों को राहत मिल सकी। जिला स्वास्थ्य विभाग को पानीपत से 4 हजार कोविशील्ड व 4 हजार कोवाक्सिन मिली हैं। अस्पताल में 11 बजे के बाद वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना वैक्सीन लगवाने के लिए 300 से ज्यादा लोग आते हैं। इनमें फैक्टरी के कर्मी ज्यादा हैं। फैक्टरियों में वैक्सीन लगवाने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने का आदेश जारी कर रखा है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह अस्पताल के ओपीडी में काफी संख्या में श्रमिक वैक्सीन लगवाने पहुंचे, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर टीकाकरण केंद्र के सामने ओपीडी परिसर में लाइन में ही लोग बैठ गए। ऐसे में ओपीडी में बैठे लोगों को करीब दो घंटे तक वैक्सीन के आने का इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे के बाद जिला अस्पताल में 300 डोज मिलने पर वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन

देर शाम कुरुक्षेत्र से पहुंचीं 60 हजार कोविशील्ड
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव का कहना है कि सोमवार देर शाम कुरुक्षेत्र से 60 हजार कोविशील्ड पहुंची हैं। अब लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किसी परेशानी सामना नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को जिन केंद्रों पर वैक्सीन बची हुई थी, वहां पर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को जिले में एक भी कोरोना का केस नहीं मिला है, उसके बाद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटर के सामने पानी टपकने से लोग परेशान
जिला अस्पताल में ओपीडी के अंदर वैक्सीनेशन सेंटर के सामने दोबारा से पानी टपकना शुरू हो गया है। वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए लोग पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने खानापूर्ति करके छत पर चादर लगवाकर पानी को बंद कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी के कारण दोबारा से पानी टपक रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लग रहीं लाइनों में लोगों को परेशानी हो रही है।
यह बोले परेशान लोग
लाइन में घंटों तक खड़ा रहना पड़ रहा
वैक्सीन की उपलब्धता कम होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन में घंटों तक खड़ा रहना पड़ रहा है। सरकार की ओर से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। - ईश्वर निवासी नाथूपुर
सुबह सात बजे लगा था लाइन में
फैक्टरी में काम करने वाले लोगों के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दी गई है। जिला अस्पताल में वैक्सीन पूरी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सात बजे आकर लाइन में लग गया था। 11 बजे के बाद वैक्सीन आने पर राहत मिल सकी।
- देवशंकर निवासी प्याऊ मनियारी
कोविशील्ड का स्टॉक बढ़ाना चाहिए
सरकार की ओर से कोविशील्ड का स्टॉक बढ़ाया जाना चाहिए। कोविशील्ड नहीं होने के कारण लोगों को अस्पताल से लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वैक्सीन खत्म होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। - रतीराम निवासी बहालगढ़ रोड
लोगों को भुगतनी पड़ रही प्रबंधन की लापरवाही
कोविशील्ड नहीं होने के कारण लोगों को टीकाकरण करवाने में परेशानी हो रही है। वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर टपक रहे पानी को रोकने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा यहां आने वाले लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। - प्रवीन निवासी बहालगढ़

वर्जन
जिला अस्पताल में वैक्सीन का स्टॉक खत्म था। पानीपत से 4 हजार कोविशील्ड और 4 हजार कोवाक्सिन मिली हैं, जिस कारण 11 बजे के बाद वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो पाया। वहीं वैक्सीनेशन सेंटर के सामने टपक रहे पानी को रोकने के लिए स्थायी प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed