फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uttam Nagar board installed in Baaniyapur Khurd area, confusion among people

Sonipat News: बैंयापुर खुर्द क्षेत्र में लगाया उत्तम नगर का बोर्ड, लोगों में असमंजस

Wed, 27 Aug 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Uttam Nagar board installed in Baaniyapur Khurd area, confusion among people
फोटो 33: सोनीपत के बैंयापुर खुर्द इलाके में नगर निगम की ओर से लगाए गए उत्तम नगर के बोर्ड को दिख
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र के बैंयापुर खुर्द इलाके में अचानक उत्तम नगर का बोर्ड लगाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों ने नया बोर्ड देखा तो आसपास के लोग चर्चा करने लगे और निगम प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों का कहना था कि वर्षों से यह क्षेत्र बैंयापुर खुर्द के नाम से जाना जाता है। अचानक उत्तम नगर का नामकरण कैसे हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइन पार का यह क्षेत्र पहले बैंयापुर के नाम से ही जाना जाता था और समय के साथ यहां बैंयापुर खुर्द नाम प्रचलन में आ गया। निगम की ओर से लगाए गए उत्तम नगर बोर्ड ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन को इस संबंध में पहले क्षेत्रवासियों को अवगत कराना चाहिए था, ताकि किसी तरह की गलतफहमी पैदा न हो। इस संबंध में जब क्षेत्रीय पार्षद सूर्या दहिया से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्च 2024 में नगर निगम ने करीब 32 कॉलोनियों को नियमित किया गया था। उन्हीं में उत्तम नगर भी शामिल है जो बैंयापुर खुर्द के पास स्थित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम ने जो बोर्ड लगाया है, वह पूरी तरह से नियमों के तहत है। उत्तम नगर को निगम ने पास किया था, इसलिए यहां बोर्ड लगाकर क्षेत्र को पहचान दी गई है। लोगों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2024 में उत्तम नगर की कॉलोनी विधिवत पास की गई थी। नियम के मुताबिक जब कोई कॉलोनी पास होती है तो उसे निगम रिकॉर्ड में दर्ज कर क्षेत्र में बोर्ड लगाया जाता है। उत्तम नगर का बोर्ड इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि किसी व्यक्ति की प्रॉपर्टी आईडी में बैंयापुर खुर्द का नाम दर्ज है तो वह भी निगम की प्रक्रिया में एक हिस्सा रहेगा और किसी को नुकसान नहीं होगा। -आनंद किशोर, भवन निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed