{"_id":"698cd8a3b6b24a4a5205465c","slug":"use-csr-funds-to-provide-facilities-in-government-schools-dc-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149481-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसआर फंड का उपयोग सरकारी स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराने पर हो : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसआर फंड का उपयोग सरकारी स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराने पर हो : डीसी
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बुधवार को मारुति सुजुकी खरखौदा प्लांट के अधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त ने सीएसआर फंड से जिले में होने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग जिले के सभी सरकारी स्कूलों में सोलर संचालित पंखे, लाइट व विद्यार्थियों को रजिस्टर, आरओ व अन्य जरूरी चीजें को उपलब्ध कराए जाने में किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सभी स्कूलों की आवश्यकता के अनुसार सूची तैयार करें।
बैठक में विद्यार्थियों को अप्रैल से रजिस्टर उपलब्ध कराए जाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को डिजिटल साक्षरता, स्किल सीखने जैसे कार्यों पर सीएसआर फंड का उपयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान सीएमजीजीए प्रखर सचिन के साथ भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, डीएफओ रेनू बाला, डीईओ नवीन गुलिया, डिप्टी सीएमओ अनिता व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।