फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Update of complaint given in police station will be available on phone

Sonipat News: थाने में दी शिकायत का फोन पर मिलेगा अपडेट

Tue, 19 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Update of complaint given in police station will be available on phone
सोनीपत। आमजन को अब पुलिस को दी गई शिकायत के अपडेट के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब फोन पर ही अपनी शिकायत और मुकदमे से संबंधित जानकारी शिकायतकर्ता ले सकेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से लघु सचिवालय में फीडबैक सेल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेल का मुख्य उद्देश्य पुलिस की जवाबदेही बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नागरिकों को पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट करना है।
विज्ञापन

सेल में हर शिकायत को कंप्यूटर पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह भी रिकॉर्ड किया जाएगा कि शिकायत को किस अधिकारी को भेजा गया है। इससे पूरी प्रक्रिया की मॉनीटरिंग आसान हो जाएगी। यदि कोई व्यक्ति समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक सेल उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जिन्हें अक्सर अपनी शिकायतों का स्टेटस जानने के लिए बार-बार पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इस सेल के माध्यम से शिकायतकर्ताओं को अपडेट दिया जाएगा।

शिकायत के निवारण के बाद सेल में तैनात प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क करेंगी। वे उन्हें न केवल उनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी देंगी बल्कि यह भी पूछेंगी कि वे समाधान से संतुष्ट हैं या नहीं।
इस मौके पर डीसीपी प्रबीना पी. कुशाल सिंह, भारती डबास और नरेंद्र कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed