फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Union Minister Nitin Gadkari will inaugurate projects worth Rs 3200 crore: Ramesh Kaushik

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण : रमेश कौशिक

Mon, 28 Mar 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari will inaugurate projects worth Rs 3200 crore: Ramesh Kaushik
जनसभा को लेकर बैठक में भाजपा व जजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद रमेश कौशिक। संवाद - फोटो : Sonipat
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल 4 अप्रैल को सोनीपत के सेक्टर-15 में जनसभा करेंगे। साथ ही वह 3200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई सड़क का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शिरकत करेंगे। जनसभा के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी सांसद रमेश कौशिक रविवार को बहालगढ़ रोड पर एक होटल में भाजपा-जजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोनीपत संसदीय क्षेत्र में विकास को नई बुलंदियां प्रदान की जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 132.50 करोड़ रुपये से बनाए गए जींद-गोहाना नेशनल हाईवे (एनएच-352ए), 183 करोड़ से बनाए गए भिवानी-मुंढाल-जींद हाईवे (एनएच-709ए), 136.25 करोड़ से बनाए गए झज्जर-लोहारू हाईवे (एनएच-334 बी), 1020 करोड़ से बनाए गए उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर से रोहणा तक एनएच-334बी का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा एनएच-44 (जीटीरोड) दिल्ली मुकरबा चौक से पानीपत तक निर्माण किया जा रहा है। इसमें से बहालगढ़ से पानीपत तक के 12 लेन के निर्माण कार्य 1400 करोड़ रुपये से पूरा कर लिया है। इस हिस्से का भी लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि ग्रीन फील्ड हाईवे सोनीपत-गोहाना व दिल्ली से कटरा का काम शुरू हो चुका है, जिन्हें जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से संसदीय क्षेत्र के हिस्से में सिर्फ एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग था, जबकि अब उन्होंने अपने सांसद काल में इनकी संख्या को एक दर्जन के करीब पहुंचा दिया है। सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन का विद्युतीकरण करवा दिया, जल्द ही इस पर विद्युत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गन्नौर में रेल कोच फैक्टरी व रेलवे कंटेनर डिपो स्थापित करवाए हैं, जल्द ही उनका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से कराया जाएगा। खरखौदा आईएमटी में मारुति उद्योग लेकर आ रहे हैं। खरखौदा हरियाणा का दूसरा मानेसर बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि राई को गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। सोनीपत देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में एनएचएआई की 6 से 7 किलोमीटर सड़क प्रतिदिन बनाई जाती थी, जबकि अब 25 से 28 किलोमीटर बनाई जा रही है। इससे विकास की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके साथ विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व मंत्री कविता जैन, वरिष्ठ नेता ललित बतरा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, रामफल चिड़ाना, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, अशोक छाबड़ा, अजीत आंतिल, सुमित राणा, पार्षद पुनीत त्यागी, प्रदीप गौतम, पूर्व पार्षद रविंद्र दिलावर, किरण बाला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed