फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Under-17 World Wrestling Championship: Wrestlers will give trials in Bahadurgarh to get tickets for Jordan.

अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : जॉर्डन का टिकट कटाने को बहादुरगढ़ में ट्रायल देंगे पहलवान

Sat, 27 Jul 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jul 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Under-17 World Wrestling Championship: Wrestlers will give trials in Bahadurgarh to get tickets for Jordan.
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लेने की घोषणा की है। इसके लिए 2 अगस्त को झज्जर के बहादुरगढ़ में छारा रोड स्थित माॅडर्न स्कूल में ट्रायल कराए जाएंगे। इस दौरान 19 से 25 अगस्त तक जॉर्डन के अम्मान शहर में होने वाली चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग में कुश्ती दल के 10-10 पहलवानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन ट्रायल के आधार पर करेगा। अध्यक्ष संजय सिंह ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। 5 से 7 जुलाई तक हुई अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता ही ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सुबह सात से आठ बजे तक पहलवानों का वजन होगा, जिसमें दो किलो तक के भार में छूट दी जाएगी।इसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे। ट्रायल के दौरान पहलवानों को अपना पासपोर्ट व फोटो साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन

इन भार वर्ग में होगी ट्रायल :
फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग - 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 व 110 किलो।

महिला वर्ग - 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 व 73 किलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed