फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncontrolled container broke 14 pillars on GT Road, blackout for 24 hours

अनियंत्रित कंटेनर ने जीटी रोड पर तोड़े 14 खंभे, 24 घंटे से ब्लैकआउट

Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container broke 14 pillars on GT Road, blackout for 24 hours
मुरथल जीटी रोड पर ढाबे के पास कंटेनर की टक्कर से टूटा खंभा। संवाद - फोटो : Sonipat
नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास अनियंत्रित कंटेनर ने 14 खंभे तोड़ दिए, जिससे बुधवार रात से ढाबों व उस क्षेत्र की दर्जनों दुकानों की बिजली गुल है। करीब 24 घंटे से ब्लैक आउट है। वीरवार रात को भी सप्लाई सुचारु नहीं हो सकेगी। बिजली नहीं होने के चलते ढाबों पर जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है। ढाबा मालिकों ने मामले की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुरथल थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं बिजली निगम अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें आपूर्ति सुुचारु करने के लिए सामान मिल सकेगा। ऐसे में शुक्रवार को ही खंभे लगाने का काम शुरू हो सकेगा। बुधवार रात में कंटेनर चालक पानीपत से दिल्ली जा रहा था। मुरथल से पहले कंटेनर जीटी रोड की सर्विस लेन पर चल रहा था। रात करीब 8.45 बजे जब कंटेनर महालक्ष्मी ढाबे के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिसके चलते एक के बाद 14 खंभे टूट गए। खंभों के टूटने से तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आसपास के 20 ढाबों व दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद ढाबे व दुकानों की बिजली चली गई। ढाबा मालिकों ने मामले से बिजली निगम को अवगत कराया। जिसके बाद कनिष्ठ अभियंता सतीश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कंटेनर चालक के खिलाफ मुरथल थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

हादसे से 3.97 लाख का हुआ नुकसान
मुरथल जीटी रोड पर कंटेनर की टक्कर से 14 खंभे टूटने व एक किमी लंबे तारों के टूटने के कारण बिजली निगम को करीब 3 लाख 97 हजार 688 रुपये का नुकसान हुआ। साथ ही बिजली लाइन के तीन जंक्शन बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुरथल उपमंडल कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता सतीश चौहान ने बताया कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है। स्टोर से सामान निकलवाने के लिए पुलिस में दर्ज कराए गए मुकदमे की कॉपी साथ देनी होती है। ऐसे में अब मुकदमा दर्ज होने के बाद ही स्टोर से खंभे व तार मिल सकेंगे। जिसके चलते शुक्रवार सुबह ही काम शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को ही आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बिजली के खंभे व तार टूटने की शिकायत मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed