फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncle and nephew who were doing irrigation attacked with sticks

Sonipat News: सिंचाई कर रहे मामा-भांजे पर लाठी-डंडे से हमला

Sun, 23 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew who were doing irrigation attacked with sticks
खरखौदा। गांव खांडा निवासी एक युवक ने परिवार के सदस्यों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वह अपने मामा के साथ खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान मामा-भांजे पर हमला कर घायल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी मोहित ने बताया कि वह जींद जिले के गांव बोहतवाला निवासी अपने मामा सोनू के साथ अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान राकेश खेत में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने फोन कर अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि खेत में पहुंचते ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मोहित का आरोप है कि उसकी सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपये की नकदी भी छीन ली गई। इसके साथ ही आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। उनकी मां ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद घायल खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में मारपीट की बात सामने आई है। नकदी व अंगूठी छीनने का मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed