फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unannounced power cuts for three days, people protest

Sonipat News: तीन दिन से लग रहे बिजली के अघोषित कट, लोगों का प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts for three days, people protest
सोनीपत। तीन दिन से बिजली के लग रहे अघोषित कट से परेशान सरस्वती विहार की गली नंबर 7 के लोगों ने मंगलवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि वह बार-बार बिजली निगम से शिकायत की, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। अगर बुधवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वीरवार को बिजली निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि सरस्वती विहार में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के कारण बिजली के तार जल रहे हैं। दिन-रात बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली के तार जलने के कारण व शॉर्ट सर्किट होने से कई घरों में कूलर, फ्रिज इनवर्टर जल गए हैं। इससे कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इस दौरान टिंकू, राजेश, कपिल, आजाद सिंह, नरेश कुमार, इंद्रावती, जोगिंद्र, पवन, बिजेंद्र और धर्मवीर मौजूद रहे। उमंडल अभियंता प्रदीप खोखर ने कहा कि सरस्वती विहार में बिजली की केबल जल गई थी। उसको बदलवाकर गली नंबर सात में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed