{"_id":"66f6ccff833a577aa30a0507","slug":"two-youths-were-cheated-of-rs-1623-lakh-on-the-pretext-of-completing-the-task-sonipat-news-c-197-1-snp1001-125210-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर दो युवकों से 16.23 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर दो युवकों से 16.23 लाख रुपये ठगे
Fri, 27 Sep 2024 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों का मकड़जाल फैलता जा रहा है। वह लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई को हड़प रहे हैं। अब साइबर ठगों ने दो युवकों को झांसे में लेकर टास्क देकर उनसे 16.23 लाख रुपये ठग लिये। एक युवक को ई-बे की वेबसाइट पर फोटो लाइक करने व दूसरे को होटल की प्रमोशन करने के नाम पर मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया था।
सुजान सिंह पार्क क्षेत्र के रहने वाले आशीष ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त को उनके टेलीग्राम पर टास्क से संबंधित मैसेज आया था। जिसमें बेस्ट वेस्टर्न जॉब होटल ग्रुप के प्रोडक्ट का प्रमोशन लाइक करने का टास्क दिया गया था। वह ठगों की बातों में आ गए और यह टास्क ले लिया। ठगों ने टेलीग्राम लिंक के माध्यम से अपने साथ जोड़ लिया। शुरुआत में उन्होंने 4 अगस्त को 1077 रुपए व 42,700 रुपये, 5 अगस्त को 14,100 रुपये उनके बैंक खाते में जमा कराए। उनको मुनाफा के रूप में 37,785 रुपये दिए गए। 6 अगस्त को ऑफिसियल मेंबर का लालच दिया। उसके बाद अलग-अलग समय में उनसे करीब 10.23 लाख रुपये ठग लिए गए। अब आरोपी उनसे साढ़े सात लाख रुपये और मांग रहे है। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
वेबसाइट लाइक करने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे
गन्नौर के अशोक नगर निवासी पंकज से ठगों ने छह लाख रुपये ठग लिए। वेबसाइट पर फोटो लाइक करने का झांसा देकर ठगी की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर टास्क से संबंधित संदेश आया था। उन्हें ईबे वेबसाइट पर फोटो लाइक करने का झांसा दिया गया। जिसके बदले मोटा मुनाफा देने को कहा गया था। उनसे अलग-अलग खातों में छह लाख रुपये डलवा लिये गए। अब ठग 1.78 लाख रुपये और मांग रहे है। पीडि़त को ठगी का पता लगा तो मुकदमा दर्ज कराया।