फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths run after putting diesel and petrol in a car, employees caught

केन में डीजल और कार में पेट्रोल डलवाने के बाद भागे दो युवक, कर्मचारियों ने पकड़ा

Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths run after putting diesel and petrol in a car, employees caught
गांव कुमासपुर स्थित पेट्रोल पंप से केन में डीजल और कार में पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भाग रहे दो युवकों को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उन्होंने दोनों को मुरथल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी एक सप्ताह पहले खरखौदा में भी ऐसी ही वारदात की थी। पेट्रोल पंप कर्मी ने भी खरखौदा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी आशीष ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह कुमासपुर स्थित केमी फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। उसने बताया कि मंगलवार शाम चार बजकर 52 मिनट पर एक होंडा सिटी कार सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने दो केन में 8600 रुपये का डीजल और कार में 2800 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। उसके बाद वे बिना पैसे दिए भागने लगे, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद वे कार से उतरकर पैदल ही भाग लिए। जिस पर उन्होंने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आशीष ने बताया कि आरोपियों की पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी तौशीफ और अनस के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खरखौदा और यूपी में भी कर चुके तीन वारदात
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह खरखौदा के बरोणा रोड स्थित पेट्रोल पंप और यूपी के दो पेट्रोल पंपों पर भी इसी तरह की वारदात कर चुके हैं। खरखौदा पेट्रोल पंप के कारिंदे ने आरोपियों की गिरफ्तारी का पता लगने पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कराया है। आशीष ने बताया कि वह खरखौदा-बरोणा मार्ग पर स्थित अमर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। 5 मई की शाम को करीब साढ़े पांच बजे पेट्रोल पंप पर होंडा सिटी कार आई थी। जिसमें सवार दो-तीन युवकों ने कार में 15 सौ रुपये का पेट्रोल और डिग्गी में रखी केन में 250 लीटर डीजल भी डलवाया था। बाद में वह भाग गए थे। अब उन्हें पता लगा कि आरोपी मुरथल थाना क्षेत्र में पकड़े गए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इस तरह की वारदात यूपी के बागपत स्थित पेट्रोल पंप व खतौली स्थित पेट्रोल पंप पर भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल व केन में डीजल भरवाकर भागने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
यशपाल, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed