फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two women and accomplices arrested for taking one lakh rupees in honeytrap case

Sonipat: हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने वाली दो महिलाएं व सहयोगी रंगे हाथों गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 01:58 AM IST
सार

शिकायतकर्ता आनंद ने बताया कि उनके कई साल से संतोष के साथ संबंध थे। वह हर महीने खर्चे के नाम पर उसे रुपये भी देता था। संतोष का लालच बढ़ गया

विज्ञापन
Two women and accomplices arrested for taking one lakh rupees in honeytrap case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने हनीट्रैप मामले में दो महिलाओं व उनके सहयोगी को 1 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं एक व्यक्ति से लगातार रुपयों की मांग कर रही थी। रुपये न देने की सूरत में पीड़ित के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव तेवड़ी (फिलहाल ककरोई चौक) निवासी संतोष व गांव गढ़ी घसीटा निवासी जगवंती उर्फ शीला और गांव चिटाना निवासी रामबीर के रूप में हुई।
विज्ञापन


गन्नौर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को गांव तेवड़ी निवासी आनंद ने शिकायत दी थी कि संतोष व जगवंती का उनके घर आना-जाना था। अब दोनों महिलाएं उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। साथ ही उनसे 10 लाख रुपये की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक टीम गठित की। टीम को आनंद के साथ भेजा। जैसे ही आनंद ने महिलाओं को एक लाख रुपये दिए तो पुलिस की टीम ने मौके पर दोनों महिलाओं व उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

कई साल से महिला के साथ था संपर्क
शिकायतकर्ता आनंद ने बताया कि उनके कई साल से संतोष के साथ संबंध थे। वह हर महीने खर्चे के नाम पर उसे रुपये भी देता था। संतोष का लालच बढ़ गया तो वह जगवंती व रामबीर के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगी। आनंद ने बताया कि महिला उन्हें फोन पर गालियां देने लगीं और उसकी वीडियो भी लीक करने की धमकी देती थी। रुपये न देने की सूरत में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की भी धमकी लगातार दी जा रही थी। जिससे वह मानसिक तनाव में था।


पुलिस ने आरोपी महिलाओं व उनके साथी को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed