फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two transfarmers stolen

Sonipat News: अगल-अलग स्थानों से 2 ट्रांसफार्मर चोरी

Thu, 08 Dec 2022 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
two transfarmers stolen
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ व मुंडलाना गांव में चोरों ने खेत से दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। बिजली निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ निवासी किसान महासिंह ने बताया कि बुधवार की रात चोर खेत से 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने से उसे करीब 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गांव मुंडलाना निवासी किसान रवि ने बताया कि चोर उसके खेत से 16 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर की चोरी होने से करीब 44400 रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed