फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two thousand old lights will be replaced in the city, NAP gave instructions

Sonipat News: शहर में बदली जाएंगी दो हजार पुरानी लाइट, नप ने दिए निर्देश

Thu, 07 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two thousand old lights will be replaced in the city, NAP gave instructions
गोहाना। नगर परिषद ने टेंडर लगाकर शहर की पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदलने का काम शुरू कर दिया है। शहर में करीब 2 हजार स्ट्रीट लाइट बदली जानी है। लाइट बदलने व सामान की टूट-फूट का टेंडर ठेकेदार को दिया गया है, जबकि नई लाइट नगर परिषद की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही है। पुरानी लाइटों की जगह नई लाइट बदलने का अधिकतम खर्च 800 रुपये तक है। जबकि पुरानी लाइट जमा नहीं कराने पर ठेकेदार से एक लाइट के 1200 रुपये वसूल किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से बिजली खपत को कम करने के लिए पुरानी लाइट की जगह पर नई एलईडी लाइट लगाई जा रही है। साथ ही लाइटों की मरम्मत की जा रही है। लाइट बदलने के लिए करीब दो हजार लाइट मुख्यालय के मंगाई गई हैं। ठेकेदार की तरफ से जल्द ही पुरानी लाइटों को बदला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यदि ठेकेदार पुरानी लाइटों को नप में जमा नहीं करेगा तो ठेकेदार से रुपये वसूल किए जाएंगे।
विज्ञापन


ठेकेदार का कहना है कि शहरवासियों ने कलेक्ट बैंड पर बिजली के तार व अन्य तार लगाए हुए हैं। कलेक्ट बैंड पर अनेक तार लिपटे हुए हैं। यदि कलेक्ट बैंड को उतारते हैं तो तार नीचे गिर जाएगी। ठेकेदार कलेक्ट बैंड जमा नहीं करेगा तो उस पर 100 से 150 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। ठेकेदार की मांग है कि नप मामले में संज्ञान ले और बीच का रास्ता निकाले, ताकि ठेकेदार को काम करते हुए दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

शहर में दो हजार के करीब पुरानी लाइटों को बदला जा रहा है। इसका काम टेंडर के माध्यम से किया जा रहा है। यदि ठेकेदार पुरानी लाइट व सामान नप कार्यालय में जमा नहीं करता है तो उस पर जुर्माना किया जाएगा।-नवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed