फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two thieves with their faces covered made off with jewelry and cash.

Sonipat News: मुंह ढककर आए दो चोर ले गए जेवर और नकदी

Mon, 27 Jul 2026 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Two thieves with their faces covered made off with jewelry and cash.
आंख खुलने के बाद भी डर के मारे सास-बहू ने नहीं किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। मुंह पर कपड़ा बांधकर दो चोर गांधी नगर क्षेत्र में देर रात एक घर में घुसे और 12 हजार रुपये व गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांधी नगर के मोहन शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह 23 जुलाई को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी माता कमलेश, पत्नी मोनिका और तीन बच्चे थे। आरोप है देर रात पौने तीन बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर दो चोर घर में घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर अलमारी से दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की चेन, सोने की अंगूठी, 12 हजार रुपये और बच्चों की लोहे की गुल्लक चोरी करके भाग गए। उस समय उनकी माता और पत्नी सो रही थीं। घर में आवाज आने पर उनकी मां और पत्नी की आंखें खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, उठने के बाद दोनों महिलाओं ने डर के कारण विरोध नहीं किया। शिकायत के अनुसार चोर घर में रखी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है ओर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed