फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two suspects arrested for attacking a young man at a wedding ceremony.

Sonipat News: शादी समारोह में युवक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two suspects arrested for attacking a young man at a wedding ceremony.
फोटो 14: सोनीपत के बड़ी थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
गन्नौर। शादी समारोह में गांव सैंय्या खेड़ा निवासी रोहित पर हमला करने के दो आरोपियों गांव बेगा निवासी राहुल उर्फ मोंटी और खेड़ी तगा निवासी प्रिंस को बड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि रोहित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 14 दिसंबर की रात जीटी रोड स्थित कनक गार्डन में गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर उनकी आकाश उर्फ निक्की, प्रिंस और राहुल उर्फ मोंटी से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उन पर डंडे व फरसे से वार किए थे। अब पुलिस ने आरोपी राहुल और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गाड़ी के बोनट पर बोतल रखकर पी रहा था शराब

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित उनकी गाड़ी के बोनट पर बोतल रखकर शराब पी रहा था। उन्होंने हटने के लिए कहा तो उनके कहासुनी की। इसको लेकर उनका उनका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed