फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two students were caught cheating at the examination centres in Jatwada and Aterna.

Sonipat News: जटवाड़ा व अटेरना के परीक्षा केंद्रों से दो विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा

Sat, 28 Feb 2026 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Two students were caught cheating at the examination centres in Jatwada and Aterna.
फोटो : सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में प्र
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नकल रहित परीक्षा के दावों की पोल खुल रही है। शुक्रवार को जिलेभर के 68 केंद्रों में कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और जटवाड़ा व अटेरना के परीक्षा केंद्रों से दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

बोर्ड की टीम ने दोनों की यूएमसी बनाई। सोनीपत जिले के 7 उड़नदस्तों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापे डाले। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश 11:30 बजे शुरू हो गया था। इस दौरान एडमिट कार्ड, पहचान पत्रों की गहनता से जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान विषय की बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को 97 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए 7024 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6927 विद्यार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 68 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। हालांकि इसके बावजूद गन्नौर ब्लाक के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक रूप से लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed